अमित शाह के दौरे से पहले सुरक्षाबलों ने 8 लाख की इनामी नक्सली को मार गिराया , कांकेर के जंगल से बरामद शव और हथियार

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जवानों ने एनकाउंटर में 8 लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने घटनास्थल से महिला नक्सली का शव और राइफल सहित कई हथियार बरामद किया है। मामला छोटे बेटिया थाना इलाके के आमाटोला इलाके की है।
जवानों को सूचना मिली थी कि आमाटोला और कलपर इलाके में 15-20 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिये रवानाकिया गया था। इसी बीच नक्सलियों से सुरक्षा बलों का आमना -सामना हो गया।
क्या है मामला
पुलिस अधीक्षक आइके एलिसेला ने बताया कि आमाटोला-कलपर मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान PLGA कैडर शांति देवे के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के गुंडेम की रहने वाली थी। शांति पहले गरियाबंद क्षेत्र की गोबरा एरिया कमेटी में सक्रिय थी। इसके बाद में वह उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय हो गई। PLGA कंपनी नंबर 05 और कंपनी नंबर 07 से जुड़ी रही। प्रतिबंधित CPI माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य होने के कारण सरकार ने 8 लाख का इनाम घोषित किया था। SP ने बताया कि आमाटोला इलाके में नक्सलियों का एक छोटा दल सक्रिय है, जो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने, निर्माण कार्यों को रुकवाने और तेंदू पत्ता खरीदी को प्रभावित करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। इनकी संख्या 15 से 20 के आसपास है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान प्रथम दृष्टया कम्पनी नम्बर 07 की सदस्य के रूप में की गई है। इसके अलावा 303 राइफल, देशी बीजीएल लॉन्चर, 303 का कारतूस 7 नग, वॉकी टॉकी समेत कई सामग्रियां बरामद की गई है। मुठभेड़ के बाद जवान लौट आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *