वेटिंग टिकटों में 25% की होगी लिमिट

नई दिल्ली. रेलवे ने टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव किया है। अब रेल की कुल क्षमता के सिर्फ 25%  ही वेटिंग टिकट जारी किये जायेंगे। रेलवे ने यह फैसला रेलवे टिकट के तमाम चार्ट का अध्ययन करने के बाद लिया है। इस अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि चार्ट तैयार होने तक लगभग 20-25 प्रतिशत वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाते हैं। इसी आधार पर रेलवे ने नयी समय सीमा तय की है। ताकि यात्रियों को अपने टिकट की स्थिति के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सके।
अब क्या होगा
नया नियम राजधानी से लेकर शताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस और सुपर फास्ट रेलों की सभी श्रेणियों में लागू होगा। उदाहरण के लिये यदि किसी रेल में एक हजार सीटें उपलब्ध है तो ज्यादातर 259 वेटलिस्ट टिकट जारी किये जायेंगे। इससे यात्रियों के टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ेगी। रेलों में भीड़ कम होगी।
अव्यवस्था होती
वेटिंग टिकटों की अधिक संख्या की वजह से कंफर्म टिकट वाले यात्री आरक्षित कोचों में चढ़ जाते हैं। जिससे कोचों में भीड़ और अव्यवस्था हो जाती थी। नयी नीति से इस अव्यवस्था पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
अभी यह था
रेलवे अभी एसी फर्स्ट क्लास में अधिकतम 30, एसी सेकेण्ड में 100, एसी र्थर्ड में 300 और स्लीपर क्लास में 400 वेटिंग टिकट जारी कर रहा था। इससे हो यह हो रहा था कि यात्रियों को अंतिम समय तक यह चिंता घेरे रहती थी कि अखिरी समय तक उनका टिकट कंफर्म होगा या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *