Uncategorized

प्रेमिका के घर के सामने प्रेमी को स्वयं को आग के हवाले, 75 प्रतिशत झुलसा, JAH में किया भर्ती

ग्वालियर. सिकन्दर कंपू के पास स्थित पटिया वाले बाबा मोहल्ले में 24 वर्षीय अजय कुशवाहा ने रिलेशनशिप में आ रही समस्याओं से तंग आकर प्रेमिका के घर के बाहर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। धटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 12.30 बजे की है। 75 प्रतिशत तक झुलसने की वजह से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयारोग्य चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक मोहल्ले की एक युवती से प्यार करता है। कुछ दिनों से उनके रिश्तों में तकरार चल रही थी। शुक्रवार की देर रात युवक ने युवती के धर के सामने पहुंचकर स्वयं पर पेट्रोल छिड़कर कर स्वयं आग ली। जब तक उसकी आग बुझाई गयी ।तब त कवह 75प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया है।
लंबे समय से रिलेशनशिप में था युवक
माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पाया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था और इसी संबंध से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है, और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş