Uncategorized

खड़े हाइड्रा क्रेन में ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर -हेल्पर घायल, एक का पैर कुचला

ग्वालियर. झांसी हाइवे पर डबरा सिटी थाना इलाके में शनिवार की सुबह पंजाब केसरी होटल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाइड्रा क्रेन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे 2 युवक रूप से जख्मी हो गये। यह हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ जब ब्रिजपुर गांव निवासी उत्तम जाटव 32, ओर उमेश जाटव 18, के पास खड़े थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उत्तम का एक पैर कुचल गया। जबकि उमेश को भी गंभीर चोटें आयी है। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गयी।
राहगीरों और पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया। डबरा सिटी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसे के बाद हाइड्रा क्रेन को हटाकर हाईवे पर यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *