जीरो शैडो डे -दोपहर 12.20 बजे परछाई होगी गायब
ग्वालियर. आज का दिन अहम है दोपहर में कुछ ऐसे पल आयेंगे जब आपकी परछाई पूरी तरह से गायब हो जायेगी। इस खगोलीय घटना को जीरो शैडों कहा जाता है। जाअ साल में दो बार दिखाई देती है। 14 जून को राजधानी भोपाल में यह दृश्य देखने को मिलेगा। नेशनल अवार्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका चारू ने बताया है कि शनिवार की दोपहर ठीक 12 बजकर 20 मिनट पर सूर्य राजधानी भोपाल के उत्तरी हिस्से में ठीक सिर के ऊपर होगा। जिसके चलते लगभग 1 से 2 मिनट तक ऐसी स्थिति बनेगी। जब किसी वस्तु या व्यक्ति की परछाई नजर नहीं आयेगी। इसे जीरो शैड डे कहते हैं। यह दुर्लभ घटना हाती है।

