दो मंजिला मकान की दीवार गिरी:मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत

ग्वालियर में शुक्रवार की शाम को तेज आंधी-बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मकान मालिक सहित 3 लोग हैं। घटना सोमवार की  शाम शंकरपुर इलाके की है।
दरअसल, बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर में महेंद्र सिंह इंगले का मकान है। पास में ही उनका एक प्लॉट है। उस पर टीन शेड है। शाम को ग्वालियर में तेज आंधी और बारिश हुई। इसी दौरान महेंद्र के दो मंजिला मकान की दीवार टीन शेड पर ढह गई। हादसे के समय नीचे महेंद्र के साथ 5 लोग और बैठे थे। ये सभी दीवार के मलबे में दब गए। घटना का पता चलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया और सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मकान की दीवार गिरने से 3 की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

हादसे में इनकी गई जान
हादसे में जावेद पिता रहमान (32), इजरायल पिता सलीम पहलवान (40), मफरत पिता मोहसिन खान अहमद (35) की मौत हो गई। जबकि माहिर पुत्र सलीम खान (20) और मकान मालिक महेंद्र सिंह  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *