सेंट्रीफ्यूज एक्सपर्ट, कोई रिएक्टर डिजाइनर कौन हैं इजराइली हमलें में मारे गये 6 न्यूक्लियर वैज्ञानिक

नई दिल्ली. इजराइल के हमले में ईरान के नटांज परमाणु संयंत्र और अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जिसमें कम से कम 6 प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मारे गये है। इन वैज्ञानिकों की मौत ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गहरा झटका लगा है। इन वैज्ञानिकों के नाम है। अब्दुल हमीद मिनोउचहर, अहमरजा ज़ोल्फाघारी, सैयद अमीरहोसेन फेक्ही, मोल्लाबीजादेह, मोहम्मद मेहदी तहरेनची और फेरेदून अब्बासी।
इजराइल ने 13 जून 2025 को नतांज और तेहरान में कई ठिकानों पर हमला किया है। जिसमें सैन्य ठिकानों और परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाया गया है। इस हमले में कई वरिष्ठ अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गये है। जिनमें यह 6 परमाणु वैज्ञानिक शामिल है। ईरान ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है और बदला लेने की धमकी दी है।

