सुरंग खोदकर पाइपलाइन से डीजल चोरी करते थे जीजा साले, करोड़ों रूपये का लगाया चूना

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। जहां जीजा-साले मिलकर करोड़ों रूपये की डीजल चोरी करने की साजिश को अंजाम दिया है। आरोपियों ने बगरू इलाके में किराये का मकान लिया और वहां मिनरल वाटर सप्लाई का दिखावा किया। लेकिन असल में मकान के भीतर जमीन के नीचे एक सुरंग खोदी।
यह सुरंग सीधे 25 फीट दूर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की भूमिगत पाइपलाइन तक पहुंचती थी। वहां पाइपलाइन में छेद कर एक वॉल्व लगाया गया। जिससे डीजल चोरी कर बाजार में बेचा जाने लगा। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एचपीसीएल अधिकारियों ने पाइपलाइन में प्रेशर कम होने की शिकायत पुलिस को दी।
सुरंग बनाकर डीजल की चोरी
डीजल चोरी के आरोप में 3 आदिवासी नौकरों को नंगा कर पीटा
पुलिस की स्पेशल टीम ने जब उस मकान पर छापा मारा, तो हैरान करने वाला खेल सामने आया. मौके से एक आरोपी राजेश उरांग को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता श्रवण सिंह और उसका साला धर्मेंद्र वर्मा उर्फ रिंकू फरार हैं.
एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, यह गैंग कई वर्षों से जयपुर और अजमेर में इसी तरह सुरंग बनाकर तेल चोरी करता रहा है. इनके खिलाफ अन्य राज्यों में भी केस दर्ज हैं. इस डीजल को सस्ते दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *