भीम आर्मी एकता मिशन की निरावली में अंबेडकर महापंचायत, 800 पुलिस जवानों की तैनाती

ग्वालियर. भीम आर्मी भारत एकता मिशन की बुधवार 11 जून को होने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर महापंचायत को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क है। पहले यह महापंचायत फूलबाग मैदान में प्रस्तावित थी। प्रशासन ने इसके लिये मंजूरी नहीं दी है। अब यह आयोजन निरावली पर होगा। पुलिस व प्रशासन ने आयोजकों को हिदायत भी दी है। उनके ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति नहीं बनना चाहिये। शहर निरावली, हाईकोर्ट, फूलबाग समेत संवेदनशील इलाकों में 800 पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी है।
यहां सुरक्षा कारणों से सारी व्यवस्थाएं पूरी कर अफसर तैनात कर दिए हैं। भीम आर्मी मप्र के संयोजक सुनील बैरसिया ने इस आयोजन की सूचना अपने कार्यकर्ताओं को देने के लिए विज्ञप्ति जारी की। उन्होंने कहा कि महा पंचायत निरावली चौराहा एसबीएम अस्पताल के सामने मैदान में सुबह 11 बजे से होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह सहित अन्य शामिल रहेंगे। इस दौरान पुलिस अफसरों से क्षेत्र में हलचल को लेकर निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *