शहर में संचालित स्विमिंग पूलों को कराना होगा निगम के खेल विभाग में पंजीयन

ग्वालियर नगर निगम सीमान्तर्गत आने वाले समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्थलों जैसे स्कूलों, होटलों, क्लबों, सस्थाओं, एजेंसियों, मैरिज गार्डनों आदि पर संचालित तरण तालों को निर्धारित मापदण्डों की पूर्ति कराये जाने हेतु निगम के जांच दल द्वारा निरीक्षण कर नोटिस जारी किये गए। निरीक्षण के दौरान समिति सचिव डॉ. वैभव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
जांच समिति के सदस्य एवं सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने बताया कि शहर में शासकीय एवं अशासकीय पर संचालित तरण तालों के निर्धारित मापदण्डों की पूर्ति हेतु निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत समिति के सदस्यों द्वारा खुरैरी में बंशी वाटर पार्क, भारत वाटर पार्क, ठाकुर बाबा रिसोर्ट, इम्पीरियल रिसोर्ट डबरा रोड, विलायती रेस्टोरेंट, हवेली रेस्टोरेंट, कोकीना रेस्टोरेंट, जीवाजी क्लब, जीवायएमसी क्लब आदि का निरीक्षण कर तरण ताल के लिए दी जानी वाली एनओसी एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा। समिति द्वारा संबंधित तरण तालों को नोटिस जारी कर 7 दिवस में निगम के खेल विभाग से एनओसी लेने के लिए नोटिस जारी किया गया। इस अवसर पर आनंद नामदेव सहित जांच समिति के सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *