ग्वालियर में रेड माउंटेन स्पा सेंटर में पकड़ा सेक्स रैकेट

ग्वालियर. देर रात एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलता मिला। यहां पुलिस ने एक्शन लेकर पांच युवतियों के अलावा मैनेजर और दो कस्टमर पकडे गए। पकडके गए दोनों कस्टमर के साथ दो युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिली है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार रात गोविंदपुरी स्थित रेड माउंटेन स्पा सेंटर में की है। पकडी गई युवतियों में चार लडकियां ग्वालियर और एक बडवानी जिले की है। पूछताछ में पता लगा है कि यहां तीन हजार रुपए लेकर फुल मसाज के नाम पर सेक्स सर्विस दी जा रही थी, फिलहाल पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रेड माउंटेन स्पा सेंटर से पकड़ी गई कॉल गर्ल - Dainik Bhaskar
पकड़े गए दो कस्टमर और मैनेजर
ग्वालियर क्राइम ब्रांच एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोविन्दपुरी स्थित रेड माउंटेन स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां होती है। इसका पता चलते ही सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया को जानकारी जुटाने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर रविवार की रात पुलिस टीम ने यहां पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मैनेजर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस जब अंदर पहुंची तो दो युवक व दो युवती अलग-अलग रूम में आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। इसके अलावा एक अन्य रूम में तीन युवतियां बैठी मिली हैं।
 मैनेजर चलवा रहा था रैकेट
पुलिस ने जब स्पा सेंटर की तलाशी ली तो यहां से काफी आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि पांचों युवतियों में चार ग्वालियर के अलग-अलग इलाके की है और एक बड़वानी की है। वहीं पकड़े गए मैनेजर विक्रम शर्मा तथा कस्टमर अमित भदौरिया, सूरज चावड़िया को हिरासत में ले लिया है। अमित एक अस्पताल में कर्मचारी है, जबकि सूरज भी सफाई कर्मचारी है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस स्पा सेंटर का मालिक विवेक उर्फ दीपक तोमर है। अब पुलिस की एक टीम मालिक की तलाश में जुट गई है और उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *