बिलौआ क्षेत्र में छपामार कार्रवाई कर अवैध उत्खनन में लिप्त मशीनें जब्त कीं
ग्वालियर = खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार की सुबह बिलौआ क्षेत्र में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई टीम द्वारा छपामार कार्रवाई कर 2 एलएनटी, 2 डंपर व एक आई आर जब्त की गई ।
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि बिलौआ क्षेत्र में अवैध उत्खनन क़ी सूचना पर खनिज टीम मौके पर पहुंची। मौके पर 2 एल एन टी, 2 डंपर व एकआईआर जब्त कर संबंधित थाने में अभिरक्षा में भेजा गया। मध्यप्रदेश अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है । इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी प्रदीप कुमार भूरिया, सहायक खनिज अधिकारी राजेश गंगेले एवं पुलिस बल शामिल था।

