MP में 41 डॉक्टरों और अधिकारियों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बडा फेरबदल करते हुए कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों सहित कुल 41 चिकित्सकों, विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये तबादले सामान्य प्रशासन विभाग की तबादला नीति वर्ष 2025 के तहत किए गए है। इन्हें प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय द्वारा शनिवार देर रात आदेश जारी किया गया जिसके अनुसार भोपाल का नया सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा को बनाया गया है। वे अब तक ग्वालियर में प्रभारी उप संचालक, कार्यालय क्षेत्रीय संचालक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने कहा कि भोपाल के सीएमएचओ का पदभार ग्रहण करने के साथ ही उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 को फैलने से रोकने की दिशा में काम करना होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *