MP को जल्द मिलेंगे दो वंदे भारत ट्रेन, बिहार-यूपी की दूरी होगी कम

भोपाल. देश की तीन राज्यों को जल्द बडी सौगात मिलने वाली है। इससे मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश का सफर आसान हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस इन तीन राज्यों की राजधानियों को जोडेगी। लाखों यात्री वंदे भारत ट्रेन से भोपाल से पटना और लखनऊ की यात्रा कम समय में पूरी कर सकेंगे। दरअसल प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है। इससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।
रानी कमलापति स्टेशन से होगी शुरूआत
बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन चलती है। इन ट्रेनों को पटना पहुंचने में करीबन 18 घंटे का समय लगता है। भोपाल से बिहार की दूरी लगभग 1 हजार किलोमीटर है। वहीं भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की दूरी करीब 584 किलोमीटर है और ट्रेन से यह दूरी तय करने में करीब 10 घंटे का वक्त लगता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आने से ये सफर तय करना काफी आसान हो जाएगा। यात्री कम समय में भोपाल से पटना और लखनऊ पहुंच सकेंगे।
जल्द होगा ऐलान
जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर भोपाल रेलवे डिवीजन और पटना डिवीजन मिलकर इसकी तैयारियां कर रही हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड जल्द ही नई वंदे भारत के शेड्यूल, स्टॉपेज को लेकर ऐलान कर सकती है। बता दें कि, इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मिलेगी। इसमें एसी चेयरकार और एक्सक्लूसिव क्लास दोनों की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *