स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों की रुकेगी वेतनवृद्धि

श्योपुर. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित किए गए हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के ऐसे शासकीय स्कूल जिनका रिजल्ट जीरो से 30 फीसदी रहा है। ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों व शिक्षकों के दो वेतनवृद्धि पर रोक लगाई जाएगी। इसकी तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पूरी कर ली गई है।
जारी किए गए निर्देश
इस बार रिजल्ट में हाईस्कूल की परीक्षा में शिवपुरी का एक स्कूल है, जबकि 12 वीं कक्षा के ऐसे 09 स्कूल है जिनका रिजल्ट 30 फीसदी से कम रहा है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। आगामी तीन दिनों में यह नोटिस जारी होगें। नोटिस में प्राचार्य से पूछा जाएगा कि ऐसे क्या कारण रहे जिसके चलते उनके स्कूल का रिजल्ट खराब रहा है। हालांकि जिन स्कूलों के रिजल्ट अच्छे रहे है, उनके प्रमुखों को विभाग समानित करनें का काम भी करेंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *