कलेक्ट्रेट रोड़ हिट एंड रन का मामला सामने आया, बाइक को मारी टक्कर और चालक फरार

ग्वालियर. कलेक्टरेट रोड पर हिट एंड रन का प्रकरण सामने आया है। गुरूवार की दोपहर 3 बजे एक काले रंग की कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्क्र इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछल गया। घटना अलकाकपुरी स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। कार चालक घटना के बाद वाहन का बैक कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल बाइक सवार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
न्यू हाई कोर्ट से कलेक्टरेट रोड पर वाहनों की निर्धारित गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। लेकिन वाहन चालक इस नियम का पालन नहीं करते, जिससे इस मार्ग पर हिट एंड रन की घटनाएं बढ़ रही हैं।विश्वविद्यालय पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस घायल के बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *