असम की दंपत्ति ने पूर्व आईएएस विनोद शर्मा के साथ की 25 लाख रूपये की ठगी

ग्वालियर. मुरैना के पूर्व कलेक्टर और ग्वालियर पूर्व निगमायुक्त विनोद शर्मा के खिलाफ असम के एक दम्पति द्वारा 25 लाख रूपये की ठगी का आरोप लगाया है। दम्पति का दावा है कि उन्होंने विनोद शर्मा के साथ मिलकर एक प्लायवुड कम्पनी में साझेदारी की थी। लेकिन बाद में उन्हें धोखा दिया गया।
क्या है मामला
ग्वालियर के पूर्व निगमायुक्त विनोद शर्मा के साथ असम की एक दम्पति ने प्लायवुड कम्पनी में पार्टनर बनाकर 25 लाख रूपये की ठगी कर ली है। असम निवासी कुलरंजन बरूआ और उनकी पत्नी मोनिका बरूआ ने विनोद शर्मा से पहले उनका 10 हजार वर्गफीट का प्लाट किराये पर लिया और इसके बाद प्लायवुड कम्पनी में बड़े मुनाफे का लालच देकर रिद्धी डोर इंडस्ट्री में 50 प्रतिशत का पार्टनर बना लिया और कम्पनी में काम के लिये कई बार चेक और नगद रूपये लिये थे। दम्पत्ति विनोद शर्मा के साथ 25 लाख रूपये की ठगी करने के बाद गायब हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *