८ वर्षीय अरात्रिका यादव ने भरतनाट्यम एकल नृत्य में किया तीसरा स्थान प्राप्त, थाईलैंड में किया क्वालीफाई
ग्वालियर -अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे,जो कि यूनेस्को अधिकृत भागीदार संस्था है द्वारा आयोजित २१वें ललित कला सांस्कृतिक मंच में ८ वर्षीय बालिका अरात्रिका यादव ने भरतनाट्यम एकल नृत्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर 15 वें कल्चरल ओलंपियाड ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स थाईलैंड में क्वालीफाई किया और ग्वालियर का नाम रौशन किया।
एसोसिएशन ऑफ ग्लोबल काउंसिल ऑफ आर्ट एंड कल्चर द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम बुराफा यूनिवर्सिटी पटाया थाईलैंड में अक्टूबर 2025 में आयोजित किया जाएगा, जिस कार्यक्रम में अरात्रिका यादव अपनी भरतनाट्यम प्रस्तुति देंगी।
इस सफलता का श्रेय अरात्रिका ने अपनी गुरु प्रशाल डांस स्कूल मोरार की संचालिका श्रीमती शालिनी भटनागर एवं अपने माता पिता श्रीमती प्रतिभा एवं डॉ अभिषेक यादव को दिया।

