विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका, प्रशासन के खिलाफ लगे नारे

सिंगरौली. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। धक्का-मुक्की में सांसद गिरते-गिरते बचे। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया।
दरअसल देर शाम सिंगरौली के स्थापना दिवस के मौके पर बैढन के जून कुमारी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बतौर अध्यक्ष कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। घटनाक्रम की शुरूआत सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा के साथ हुई। वीआईपी गेट पर धक्का-मुक्की में सांसद गिरते-गिरते बचे। इसके बाद तीन बार के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लल्लू वैश्य को भी पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। उन्हें खींचकर बाहर निकाला गया।
भाजपा नेताओं ने की नारेबाजी
इस घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह हंगामा करीब एक घंटे तक चला। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *