ग्वालियर में प्रोफेसर से झपट्टा मारकर चेन लूटी

ग्वालियर. मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश एक महिला प्रोफेसर पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। वारदात सुबह  5 बजे द एड्रेस कॉलोनी, विवेकानंद नीडम में हुई। बाइक सवार बदमाश मंदिर जा रही महिला प्रोफेसर का पीछा करते हुए पास आए और शर्मा वकील साहब के घर का पता पूछा। महिला ने कहा कि वह नहीं जानती तभी एक बदमाश ने अचानक गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया लेकिन जब तक कोई मदद के लिए आता बदमाश भाग चुके थे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिनमें बदमाश 2-3  जगहों पर दिखाई दिए है।
महिला के निकलने से पहले बदमाशों ने रैकी की
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की विवेकानंद नीडम रोड स्थित द एड्रेस कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय डॉक्टर विभा, पत्नी सतीश चंद तिवारी, IPS कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वे रोजाना सुबह मंदिर में साफ-सफाई और पूजा करती हैं, फिर कॉलेज जाती हैं। मंगलवार सुबह जब वे मंदिर जा रही थीं, तभी काले रंग की बाइक पर सवार 2 युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठा युवक उतरा और शर्मा वकील साहब का पता पूछा। महिला ने एड्रेस पता न होने की बात कही, तभी युवक ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात के बाद दोनों बदमाश गलियों से होते हुए भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बदमाशों के चेहरे कैमरे मे साफ नजर आ रहे
पुलिस ने घटनास्थल और महिला के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बदमाश पहले रैकी करते हुए आए महिला को क्रॉस किया फिर आसपास देखा कि कोई देख तो नहीं रहा। फिर वे महिला के पीछे गए और पता पूछने के बहाने रूककर चेन लेट ली। बदमाशों के चेहरे कैमरे मे साफ नजर आ रहे है। सीएसपी हिना खान ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिले ह ैजल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *