MP में कोरोना के 5 एक्टिव केस,जांचे हो रही कम

भोपाल. देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकडने लगा है जिसने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता की चिंता बढा दी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1047 हो गई है। जो तीन दिन पहले लगभग 316 थी। मध्य प्रदेश में भी 5 एक्टिव केस है। इनमें इंदौर में 4 और उज्जैन में 1 कोविड केस दर्ज किया गया है। कोरोना के इन बढते मामलों के पीछे वायरस के लगातार हो रहे म्यूटेशन और दो नए सब-वैरिएंट का सक्रिय होना मुख्य कारण माना जा रहा है।
हालांकि इसके बावजूद राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के बड़े के शहरों में कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। भोपाल में सरकारी अस्पताल संदिग्ध काेरोना मरीजों की जांच के आदेश का इंतजार कर रहे है। वहीं, उज्जैन में भी यही स्थिति है। किसी सरकारी अस्पताल में जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों को कहना है कि फिलहाल कोविड को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *