ग्वालियर से प्रयागराज के लिये मिली नयी ट्रेन, एमपी ने दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर. झांसी तक चलने वाली प्रयागराज -झांसी एक्सप्रेस को अब ग्वालियर के लिये बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन ग्वालियर से पहली बार मंगलवार 27 मई की सुबह रवाना हुई है। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस ट्रेन को हरीझंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन शाम 6.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, प्रयागराज से सुबह चलने वाली यह ट्रेन रात 9 ग्वालियर पहुंचेगी। यह सेवा ग्वालियर-चम्बल अंचल से प्रयागराज जाने-आने वाले यात्रियों के लिय काफी उपयोगी साबित होगी।
ग्वालियर से सुबह 6.05 बजे होगी रवानगी
प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस प्रयागराज से गाड़ी संख्या 11802 की रवानगी पहले की तरह सुबह 6.05 बजे ही होगी, जो वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर शाम 5:15 बजे पहुचेंगी। झांसी में दस मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी, जो दतिया, सोनागिर और डबरा रुकते हुए रात 9 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी। इस ट्रेन के जरिए डबरा, दतिया और सोनागिर के यात्रियों को भी एक ट्रेन की सुविधा मिलने जा रही है।
गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर से सुबह 5 बजे रवाना होगी। यह झांसी में सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी और फिर शाम 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। पहले दिन इस ट्रेन को बैंड-बाजों के साथ विशेष रूप से रवाना किया जाएगा। इसके लिए ग्वालियर स्टेशन पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पहले इस ट्रेन में 14 कोच हुआ करते थे, लेकिन ग्वालियर तक विस्तार होने के बाद अब इसमें कुल 18 कोच होंगे। उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह के अनुसार, इनमें 13 कोच सामान्य श्रेणी के होंगे, जबकि स्लीपर और एसएलआर श्रेणी के दो-दो कोच और एक एसी थर्ड श्रेणी का कोच शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *