देर रात को रेलवे ट्रक के पास पुलिस को मिले महिला-पुरूष के शव, ईंट-भटटे पर 10 फीट के बीच पड़े मिले, पुलिस पूछताछ में जुटी
ग्वालियर, सोमवार की रात 10.30 बजे रेलवे लाइन पर 2 लाशें पड़ी मिली। महिला-पुरूष के शव 10-15 फीट की दूरी पर क्षत-विक्षत पड़े मिले है। दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। घटना महाराजपुरा के महू-जमार गांव के ईट-भट्टे के पास की है। पुलिस घटनास्थल पर एक मोबाइल भी मिला है। जिसे पुलिस ने निगरानी में लिया है। रात 11 बजे महिला और पुरूष के शवों की शिनाख्त हो गयी है। दोनों में आपस में कोई रिश्तेदारी नहीं है।
महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। दोनों के बीच में क्या संबंध्ज्ञ है, दोनों एक साथ ट्रेन की चपेट में आये है या फिर यह सामूहिक आत्महत्या है। पुलिस यह सवाल पुलिस के लिये पहेली बने हुए है। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर मॉर्चुरी में रखवा दिये गये है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गये है।
क्या है मामला
महाराजपुरा थाना पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि महू-जमार गांव के बीच ईंट भट्टे के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दो शव पड़े हुए हैं। सूचना देने वाले ने यह भी बताया था कि एक शव महिला का है, जबकि दूसरा पुरुष का है। दो लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।
घटना स्थल पर 10 फीट के अंतराल पर महिला और पुरुष का शव पड़ा हुआ था। दोनों शवों के बीच में एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। शव क्षतविक्षत अवस्था में होने पर स्पष्ट हो गया था कि दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जब पुलिस ने पड़ताल आगे बढ़ाई तो महिला की पहचान महू निवासी 35 वर्षीय शकुंतला पत्नी स्वर्गीय तहसीलदार लोधी के रूप में हुई है। महिला के पति की मौत हो चुकी है, जबकि मृतक पुरुष की पहचान गदाईपुरा निवासी लालाराम राठौर के रूप में हुई है।
दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार नहीं है, लेकिन पास-पास में शव मिलना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस अफसरों को आशंका है कि इतने पास-पास एक ही समय पर ट्रेन से कटना इत्तेफाक नहीं है। दोनों शवों में कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।
घटना या आत्महत्या है
रेलवे ट्रैक पर मिले शवों की कहानी में फिलहाल पुलिस उलझती नजर आ रही है। पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा है कि यह दोनों हादसे के शिकार हुए है या फिर सामूहि रूप से आत्महत्या की है। पुलिस फिलहाल दोनों के परिजन से पूछताछ कर पता लगा रही है कि क्या वह एक-दूसरे को जानते थे।
