हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद पर पुलिस अलर्ट, 26 मई भीम आर्मी की सभा व माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति नहीं

ग्वालियर. उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना विवाद और 26 मई को भीम आर्मी के जयभीम संगठन की प्रस्तावित सभा के मद्देनजर ग्वालियर पुलिस हाईअलर्ट पर है। जिला प्रशासन ने सभा की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद भी सभा होती है तो वह अवैध मानी जायेगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लियिे प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इस सभा में सगठन के राष्ट्रीय नेता शामिल होने वाले हैं।
भीम आर्मी जय भीम संगठन की तरफ से मध्यप्रदेश के मुख्य उपाध्यख्ज्ञ राधा सैनी ने 26 मई को फूलबाग स्थित अम्बेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्याणर््ण एवं लक्ष्मीबाई समाधि मैदान पर सभा को अनुमति मांगी है। उन्होंने अनुमति के लिये कलेक्टर कार्यालय मंे आवेदन किया है। जो ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह को भेजा गया था। एसएसपी ने सीएसपी इन्दरगंज एवं थाना प्रभारी पड़ाव ने अभिमत मांगा था। दोनों ने कहा है कि हाईकोर्ट ग्वालियर में मूर्ति विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एसएसपी धर्मवीर सिंह बोले
वर्तमान हालत को देखते हुए पुलिस ने अनुमति नही देने की अनुशंसा कलेक्टर कार्यालय को की थी। इस आधार पर भीम आर्मी की अनुमति निरस्त की गयी है। दोनों पक्षों को शांति बनाये रखने की सलाह दी गयी है। इसको लेकर पिछले दिनों पदाधिकारियों के साथ पुलिस व प्रशासन की बैठक भी हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों ने अपनी सहमति जताई थी।
इनको होना था शामिल
आवेदन के अनुसार इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नोटियाल, भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल सिंह तंवर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सहित अन्य संगठन के बड़े पदाधिकारियों के आने का कार्यक्रम था। जिससे अंबेडकर मूर्ति विवाद में तनाव बढ़ सकता है।
22 मई को भी भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया था उस दौरान भी तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी। ऐसे में निकट भविष्य में भीम आर्मी को इस तरह के प्रदर्शन, सभा या कार्यक्रम की अनुमति देने से दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने की आशंका है। इस अभिमत के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कलेक्टर कार्यालय को अनुमति नहीं देने की सिफारिश की थी। इस आधार पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने भीम आर्मी जय भीम संगठन के आवेदन को निरस्त कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *