कर्नाटक में ग्वालियर युवक की मौत, मां बोली-ठेकेदार ने बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर बेटे को खून से सना देखा
ग्वालियर. ठेकेदार के साथ मजूदरी करने के लिये कर्नाटक गये युवक की 20 दिन बाद डेड बॉडी घर पहुंची। ठेकेदार ने बताया है कि उसकी तबियत बिगड़ी तो फिर वह लापता हो गया था। जब मजदूर मिला तो हॉस्टिपल में था। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 20 मई को ही कर्नाटक के हसनपुरा इलको में उसकी मौत हो गयी। जबकि परिजनों ने युवक का शव लक्ष्मीगंज रोड पर रख कर चक्काजाम कर दिया। लगभग 4 घंटे तक पूरा रास्ताव जाम रहा।
मृतक की मां का आरोप है कि बेटे का वीडिया कॉल आया था उसमें वह खून से सना हुआ दिखाई दे रहा था। वह कह रहा था कि यह लोग मुझे मार डालेंगे और वहीं हुआ। कर्नाटक में मजदूर की मौत के बाद ग्वालियर में हंगाम के खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे। लेकिन परिजन बिना एफआईआर मानने को तैयार नहीं थे। लगभग 4 घंटे जाम के बाद परिजन कार्यवाही के आश्वासन पर माने हैं।
