दो दिवसीय प्रषिक्षण बीएसएफ के प्रषिक्षु उपनिरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया अवगत
ग्वालियर। बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में प्रषिक्षु उपनिरीक्षकों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देष्य से 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। प्रषिक्षण के प्रथम दिवस पर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 51 उप-निरीक्षक (प्रत्यक्ष प्रवेश) प्रशिक्षुओं ने ग्वालियर के थानों का भ्रमण कर थानें की कार्यप्रणाली से अवगत हुए। कार्यषाला के द्वितीय दिवस पर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर उप-निरीक्षक प्रशिक्षुओं के लिये प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा प्रशिक्षुओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एएसपी सुमन गुर्जर द्वारा किया गया। इस मौके पर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के सहायक कमांडेंट नीरज सिंह, निरीक्षक आलोक राय व अकादमी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस की कार्यप्रणाली बीएसएफ से पूर्णतः भिन्न है पुलिस को समाज के बीच कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये निरंतर प्रयास करना होता है। आप सभी को कन्ट्रोल रूम, सायबर सेल, सीसीटीव्ही रूम का भ्रमण कराया जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर एसएसपी द्वारा प्रषिक्षु उन निरीक्षकों से अपने अनुभव साझा किये गये। एएसपी सुमन गुर्जर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी, उन्हे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वास्तविक समय की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली कैसे काम करती है उसके संबंध में बताया गया।
