कोविड़-19 में क्या बूस्टर डोज लेना जरूरी है क्या

नई दिल्ली. एशिया के कई देशों में एक बार फिर से कोविड-19 के मामले बए़ रहे हैं। सिंगापुर, चीन, हांगकांग, थाईलैंड और भारत में नयी लहर की खबरें सामने आ रही है। भारत में 19 मई 2025 तक 257 सक्रिय मामले दर्ज किये गये हैं। लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। बस सावधानी बरतनी होगी। आइये जानते है कि बूस्टर डोज लेना जरूरी है।
क्या बूस्टर डोज लेना आवश्यक है
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है जैसे बुजुर्ग, बच्चे या जिन्हें डायबिटीज, कैंसर जेसी बीमारियां है। उन्हे बूस्टर डोज लेने की सलाह दी जा रही है। हांगकांग और सिंगापुर में भी लोगों को बूस्टर डोज लेने के लिये कहा जा रहा है। खासकर अगर उनकी आखिरी डोज या संक्रमण को 6 माह से अधिक हो गये है।

