शराब पार्टी के दौरान हुआ झगड़ा, 4 बदमाशों ने युवक को पीटा

ग्वालियर. किलागेट थाना इलाके में रविवार की सुबह 10.30 बजे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। सेवानगर पहाड़ी में शराब पीने के दौरान मठरी नाम के युवक का अपने दोस्त बंटी यादव से झगड़ा हो गया है। मठरी ने नशे में बंटी से मारपीट कर दी और कुछ देर के बाद बंटी अपने भाई राजेश और 2 अन्य दोस्तों के साथ लाठी-डंडे लेकर मठरी के घर पहुंचा। चारों ने मठरी को घर से निकाला और उसकी पिटाई कर दी।
जमीन पर घसीटते ले गये फिर की मारपीट
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मठरी को आरोपी जमीन पर घसीटते हुए ले गये। मठकरी के परिजन बचाने की गुहार लगाते रहे। कुछ देर के बाद उन्होंने मठरी को अधमरा कर वहीं छोड़ दिया। मारपीट में मठरी की हड्डी ठूट गये। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर बंटी ने मठरी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
घायल के भाई का कहना
घायल के भाई बाबू कुरैशी का कहना है कि सुबह सेवा नगर पार्क में वहीद का बंटी उर्फ गजेंद्र यादव के साथ विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर मटरी ने बंटी से कुछ कह दिया था। बंटी ने मारपीट की शिकायत अपने भाई राजेश उर्फ छोटू यादव से की। छोटू यादव अपने साथी अनिल और दो अन्य के साथ मटरी के घर जा पहुंचा। यहां वहीद को बेरहमी से पीटा और घसीटकर ले गए हैं। जिससे वह गंभीर घायल है।
पुलिस का कहना
इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि युवक से मारपीट कर उसे घसीटते हुएएक वीडियो सामने आया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट कास आरोप लगाया है। दोनों पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *