ग्वालियर में 21 वर्षीय युवती से गैंगरेप, आरोपी ने ओरछा मंदिर रचाई शादी फिर किया दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

ग्वालियर. 21 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। युवती से छेड़छाड़ के आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपी ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर युवती का एम्बूलेंस में अपहरण किया और फिर उसे बेहोश कर दिया। जब युवती को होश आया तो वह ओरछा में थी। जबरन उससे शादी की, वापिस ग्वालियर आये और यहां पर लक्कड़खाना स्थित एक खाली मकान में तीनों दोस्तों ने उसके साथ गैंगरेप किया और इतना ही नहीं पिता की हत्या की धमकी देकर कोर्ट और थाने में झूठे बयान भी दिलवाये। 8 दिन युवती वन स्टॉप सेंटर में रही, घर लौटने के बाद अब हिम्मत कर आपबीती परिजनों को सुनाई है। घटना 23 मार्च 16 मई के बीच की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
क्या है मामला
शहर के झांसी रोड थाना पुलिस को 21 वर्षीय युवती ने बताया कि 23 मार्च 2025 की दोपहर 1.30 बजे वह अपने घर के पास ही मंदिर के पास दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कालू उर्फ अनिल बाल्मीक उसे मिला। कालू ने उससे कहा कि तुमने मेरे खिलाफ छेड़छाड़ का जो मामला दर्ज कराया है, उसमें राजीनामा कर लो। युवती ने राजीनामा के लिए मना किया तो उसने एक इशारा किया और उसके दोस्त मुकीम खान व डिंकू उर्फ आमिर खान एम्बुलेंस में आ गए।तीनों ने मुझे एम्बुलेंस में जबरन पटक दिया। गेट बंद कर दिए, जिससे आवाज बाहर नहीं जा सके। इसके बाद एम्बुलेंस में कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो युवती लहंगा पहने हुए थी और जहां वह थी वहां शिव मंदिर था। जब वह मुझे मंदिर में ले जा रहे थे तो बाहर ओरछा लिखा हुआ था। यहां युवती ने जबरन शादी का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पिता और भाई की हत्या की धमकी दी।
जबरन भरी मांग, ग्वालियर लाकर किया गैंगरेप
इसके बाद मंदिर में कालू ने युवती को जबरन वरमाला पहनाकर मांग भर दी और पैरों में बिछिया पहना दिये। इसके बाद एम्बूलेंस में लेकर ग्वालियर के लक्कडखाना में रखा। रात होते ही एक सूने मकान में ले गये। पहले कालू बाल्मीक ने रेप किया। उसके बाद बारी-बारी से मुकीम और डिंकू उर्फ आमिर ने रेप किया। गैंगरे के बाद वापिस लक्कड़खाना वाले घर में ले गये। रात भरयहां रखा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *