राजभवन के बाहर कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, काले कपड़े पहनकर कर रहे थे प्रदर्शन, मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठे हैं।

भोपाल. कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित और आपत्तिजनक बयान देने पर जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस उनके बयान के बाद से लगातार हमलावर है और इस्तीफे की मांग कर रही है।
ममले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनके इस बयान पर स्वतः संज्ञान लिया था। जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिल अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने डीजीपी का ेमंत्री शाह पर एफआईआर के निर्देश दिये थे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय शाह के खिलाफ धारा 152, 196(1बी) 197(1सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी विधायक
शुक्रवार को मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसी विधायक काले कपड़ों में राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक धरने के बाद कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा दिया और गिरफ्तार कर वैन में बैठा लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार का यही चेहरा है। कांग्रेस की मांग को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मामला कोर्ट में है। हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट का अपमान करना कांग्रेस की आदत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *