सडक घेरकर यातायात को अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया, वसूला जुर्माना

ग्वालियर – – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त ने उपायुक्त के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज पूर्व विधानसभा अंतर्गत फूलबाग चौराहे से गरुद्वारे चौराहे तक फुटपाथियों द्वारा फुटपाथ घेर कर किया गया अतिक्रमण को हटवाया जाकर सामान जब्त कर, फुटपाथ खाली कराया गया तथा 1000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही स्वामी विवेकानंद चौराहे, अचलेश्वर चौराहा एवं मांढरे की माता से नाकाचंद्रवनी तिराहा तक यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले और गुमटी वालों को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत सहित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *