वाघा बॉर्डर से सुबह 10.30 बजे BSF जवान पूर्णम कुमार को पाकिस्तान ने लौटाया

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्नम कुमार शॉ को वापिस लौटा दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अटारी बाघा सीमा के रास्ते बीएसएफ कांन्स्टेबल को वापिस भेजा है। वह पिछले लगभग 20 दिनों पाकिस्तान के कब्जे में थे। कांन्स्टेबल पूर्णम कुमार सुबह 10.30 बजे वतन वापिस लौटे है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कैसे पहुंचे पाकिस्तान
पूर्णम कुमार गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गये थे। जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वह पंजाब के फिरोजकुमार सेक्टर में तैनात थे। भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिन्दूर के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किये। पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किये। जिससे तनाव बढ़ गया। ऐसे में पूर्णम के परिवार की चिंता और भी बढ़ गयी। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तान रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णम पेड़ के नीचे खड़े थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्टी बंधी थी।

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं शॉ जवान शॉ मूल रूप से पश्चिम बंगाल में हुगली के रिसड़ा गांव के रहने वाले हैं। वह 23 अप्रैल को फिरोजपुर में किसानों के साथ भारत-पाक बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वह गलती से एक पेड़ के नीचे बैठने के लिए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए। जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ ले गए।
जवान के लौटने पर उनकी पत्नी ने क्या कहा…
मेरे पति बिल्कुल फिट हैं: BSF जवान के देश लौटने के बाद उनकी पत्नी रजनी शॉ बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा- मेरे पति 20 दिन देश में नहीं थे, पाकिस्तान ने अरेस्ट किया था। आज बहुत खुशी हुई। सुबह ही हेड ऑफिस से CO साहब का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि PK साहब इंडिया आ गए हैं। वह बिल्कुल सही-सलामत हैं। आप टेंशन में मत लीजिए। मेरे पति ने भी मुझे वीडियो कॉल किया था। वह फिजिकली बिल्कुल फिट हैं। उन्होंने कहा था कि वह फ्री होकर 3 बजे फोन करेंगे। हालांकि, घर कब तक आएंगे, वह नहीं पता।

