जम्मू-कश्मीर में 7 आतंकवादी ढेर, चंडीगढ़-अंबाला में हवाई हमले की वॉर्निंग

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात बने हुए है। चंडीगढ और अंबाला में शुक्रवार को हवाइ्र हमले की चेतावनी दी गई है। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही है। राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव खाली कराए जा रहे है। बॉर्डर से 20 किलोमीटर के दायरे में गांव के गांव के लोगों से घर खाली करने को कहा गया है।
बीएसएफ जवानों ने 7 आतंकियों को मारा
जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके मे ंबीएसएफ जवानों ने 7 आतंकियों को मार गिराया। यहां आतंकियों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख के साथ बैठक कर रहे है। जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान रक्षा मंत्रालय मीटिंग में मौजूद है।
पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया। इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम एस-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि आकाश मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान बॉर्डर पर आर्मी और एयर फोर्स दोनों के पास यह मिसाइल सिस्टम है। भारत ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *