रासायनिक दुर्घटना से निपटने की तैयारियों की भी हुई मॉकड्रिल 

ग्वालियर – रासायनिक दुर्घटना के समय आपदा प्रबंधन की तैयारियों की मॉकड्रिल भी बुधवार को की गई। इस दिन प्रात:काल गोला का मंदिर – मुरैना रोड स्थित आईटीआई तिराहा पर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में इस मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया।
जिला सेनानी श्री आरडी सिंह होमगार्ड ने बताया कि मॉकड्रिल में दिखाया गया कि आईटीआई तिराहा के समीप एक अमोनिया टैंकर और एक यात्री बस टकरा जाते हैं। यह सूचना जिले की समस्त आपदा प्रबंधन सक्षम टीमों को दी जाती है। रासायनिक दुर्घटना के समय आपदा के आकलन के लिये प्राधिकृत डी.आई.डी.ई की टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनके द्वारा अमोनिया का रिसाव टैंकर से होना बताया गया। इस टीम द्वारा दी गई सलाह के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीम को अमोनिया को टैंकर से घुलनशील किए जाने की कार्रवाई के लिए बुलाया गया। जिसमें फायर ऑफिसर श्री उमंग प्रधान के नेतृत्व में दो फायर ब्रिगेड टीमों के द्वारा पानी के स्प्रे की कार्रवाई की गई, जिससे अमोनिया डायल्यूट हो गई।
उसके बाद पुनः डी.आई.डी.ई की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन टीम को कार्य के लिये सिग्नल दिया गया। जिस पर एस.डी.ई.आर.एफ जिला ग्वालियर प्लाटून कमांडर श्री सौरभ सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सर्च एंड रेस्क्यू की कार्रवाई कर टैंकर के ड्राइवर को फर्स्टऐड पोस्ट तक भेजा गया।
ब्रिगेडियर रविंद्र गुरुंग, सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार श्री बृजेश जायसवाल, राज्य सलाहकार, आपदा प्रबंधन, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, भोपाल श्री सौरव सिंह, उप संचालक, मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, भोपाल के द्वारा मॉक ड्रिल कार्रवाई का निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *