जीवाजी क्लब के चेयरमैन का  पद संभाला राजाबाबू सिंह बोले स्पोर्ट्स के क्षेत्र में काम किया जायेगा

ग्वालियर. आईपीएस राजाबाबू सिंह ने रविवार को जीवाजी क्लब में चैयरमैन का पद संभाला है। उन्होंने सादा समारोह में जीवाजी क्लब के सदस्यों को अनुशासन में रहने की सीख दी। पिछले 6 माह में किये गये कार्यो की संराहना की है। इस मौके पर अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ ने उन्हें जीवाजी क्लब की सदस्यता दिलाई है। स्वागत भाषण जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ ने दिया। सचिव स्पोर्ट्स के एक्टीविटीज के बारे में बताया।
नवनियुक्त चेयरमैन राजाबाबू सिंह ने कहा टीम के साथ मिलकर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में और क्लब को बढ़ाने के लिये कार्य करने की बात कहीं है। उन्होंने जीवाजी क्लब के परिसर में भ्रमण किया। समारोह का संचालन और आभार ओमवीर सिंह ने किया।
इस अवसर पर वाइस प्रेसीडेंट अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा, ज्वॉइंट सेक्रेट्री केतन करन अग्रवाल, पूर्व सचिव तरूण गोयल, पूर्व अध्यक्ष संग्राम सिंह कदम और पूर्व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रमन झाम आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *