SSP धर्मवीर सिंह के नाम से बनाई फेक फेसबुक ID, फेसबुक पर धर्मवीर सिंह का लगाया फोटो

एसएसपी ने फेक आईडी से सावधान रहने किया पोस्ट

ग्वालियर. फेसबुक पर किसी ने एसएसपी धर्मवीर सिंह की फेक आईडी बना ली है। आरोपी ने आईपीएस धर्मवीर सिंह का फोटो लगाकर उनके कुछ मिलने वालों के कमेंट भी किये है। वह किसी को ठग पाता उससे पहले एसएसपी ने उनकी फेक आईडी के बारे में पता लग गया और उन्होंने तत्काल अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित और फेक आईडी को ब्लॉक करा दिया है।
एसएसपी ग्वालियर ने पुलिस के ग्रुप पर फेक आईडी से सावधान रहने के लिये कहा है कि वह 4 मई को ग्वालियर में प्रस्तावित विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम में वीवीआईपी गेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक में व्यस्त है। तभी पुलिस की साइबर टीम से किसी ने उनको सह सूचना दी है। जिसके बाद वह अलर्ट हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *