भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने 450 किमी वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल किया परीक्षण
इस्लामाबाद. भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने शनिवार को 450 किमी की दूरी वाली सतह से सतह पर मार करने वाले सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने का दावा किया है। इस बैलिस्टिक मिसाइल का नाम अब्दाली है। जिसका परीक्षक ने सोनमियानी रेंज में किया है। यह परीक्षण संभवतः आमी स्ट्रेटेजिक फोर्सेस कमाण्ड (एएसएफसी) के तहत किये गये ऑपरेशनल यूजर ट्रायल का हिस्सा था। जोकि पाकिस्तान के परमाणु सक्षम मिसाइल बलों को संभालता है।

