90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत का किया गया विनिष्टीकरण
मुरैना. दो अलग-अलग ठिकानों पर 90 ट्रॉली अवैध चम्बल रेत का विनिष्टीकरण किया गया। ऐसा बताया गया कि लगभग 17 लाख रूपये रेत को नष्ट की गयी है। पहली कार्यवाही झुंडपुरा हॉस्पिटल के पास और दूसरी मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे हुई। झुंडपुरा अस्पताल के पास लगीाग 40 ट्रॉली अवैध रेत का डमप मिलने पर रेत को जेसीबी मशीन से मिट्टी से मिलाकर विनिष्टकीकरण। इस रेत की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रूपये आंकी गयी है।
मुरैना-आगरा मार्ग से देवगढ़ थाने की ओर नहर के किनारे से करीब 700 मीटर अन्दर एक निर्माणस्थल पर भी कार्यवाही की गयी है। यहां 50 ट्रॉली चम्बल की रेत अवैध रूप से डमप की गयी थी। टीम को रेत चम्बल से अवैध उत्खनन कर निर्माण कार्य को लाना प्राप्त हुआ। इसके बाद जेसीबी मशीन ने इसे भी मिट्टी मिला दिया। इसकी भी अनुमानित कीमत 8-10 लाख रूपये बतायी जा रही
मिट्टी में मिलाई रेत
देवरी वन रेंज अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाही की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। वन विभाग की यह कार्यवाही न केवल प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बल्कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सख्त संदेश भी है।
