यातायात में बाधक हाथ ठेलों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।मदाखलत अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त, उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत विवेकानंद चौराहा से थाटीपुर चौराहा तक यातायात में बाधक हाथ ठेले एवं गुमटी वालों को हटाया गया। इसके साथ ही फुटपाथ घेर कर कर गन्ने की जूस की दुकानें संचालित की जाकर अस्थाई अतिक्रमण किया गया था उक्त अतिक्रमण को हटाया जाकर फुटपाथ खाली कराया गया। साथ ही सामान जब्त की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं थाटीपुर पुलिस बल (पूर्व ग्रामीण) सहित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *