भीषण हादसे में 4 की मौत 3 गंभीर, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
गुना. गुना जिले में देखने को मिली जहां भीषण सडक हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि यहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे है। ये सभी शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये दिल दहला देने वाला सडक हादसा जिले के म्याना थाना इलाके में हुआ। यहां रिजोदा गांव में रहने वाले सभी लोग मावन गांव शादी समारोह में गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय नेशनल हाईवे पर भदौरा के पास भी भीषण हादसे का शिकार हो गए।
क्या कहते हैं गुना एसएचओ
गुना एसएचओ गोपाल चौबे ने बताया कि, मावन गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार डिवाइटर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नाजुक हालत में एक भोपाल रेफर
हादसे में घायल हुए तीन में एक शख्स की हालत नाजुक है, जिसके चलते उसे प्राथमिक इलाज के बाद राजधानी भोपाल रेफर किया गया है। फिलहाल, अन्य दो घायलों का इलाज गुना जिला अस्पताल में चल रहा है।
