तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कार को मारी टक्कर, कार के खुले एयरबैग, 4 हालत नाजुक

ग्वालियर. भिण्ड रोड पर केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के पास सड़क दुर्घटना घटी। एक आर्टिका कार में सामने से आ रहे हैं तेज रफ्तार लोडिंग ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहन पलट गये। कार के सभी एयरबैग खुल गये। कार में एक पूरा परिवार था हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है।
घटना बुधवार की शाम हुई है। पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत होने पर सभी आईसीयू में भर्ती है। कोई भी बोलने की हालत में नहीं है। जिस भिण्ड रोड हाइवे पर घटना हुई है। उस पर हर दिन हादसे में किसी न किसी जान जाती है। इसी हादवे को सिक्स लेन करने संतों ने भी प्रदर्शन किया था।
शहर के महाराजपुरा थाना इलाके के केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 के पास बुंधवार की शाम को तेज रफ्तार आ रही लोडिंग और अर्टिका कार आमने-सामने भिड़ गबी। हादसा इतना तेज था कि दोनों वाहन पलट गये और उसमें सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गये। मामले का पता चलते ही पुलिस की एफआरवी 16 में पदस्थ स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों की हालत की हालत गंभीर देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों की हालत ज्यादा नाजुक देखकर सबसे पहले उन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला और उपचार के लिये रवाना किया।
कार के एयरबैग नहीं खुलते तो नहीं बचती जान
हादसा इतना खतरनाक था कि आर्टिका के सभी एयर बैग खुलने के बाद भी कार सवारों को गंभीर चोटें आई और वह गंभीर है। अब पुलिस पता लगा रही है कि वह कहां के रहने वाले है। घायलों की जानकारी पुलिस ने भिंड पुलिस को दी है, अब भिण्ड पुलिस उनकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
हालत गंभीर, भिंड के रहने वाले हैं घायल
घायलों की हालत ज्यादा गंभीर थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं थे। घायलों के पास से एक दस्तावेज मिला है, जो लवकुश श्रीवास निवासी श्रीवास नगर भिंड का है। पुलिस को आशंका है कि एक घायल जो कार चालक है उसका नाम लवकुश श्रीवास हो सकता है। वा अन्य घायलों की क्या पहचान है यह पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *