SBI की ब्रांच में चोरी, खिड़की तोड़कर अन्दर घुसा चोर 112 कस्टमर के 734 पोस्ट डेटेट चेक चोरी कर ले गया
ग्वालियर. भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रतवाइ्र बिजौली ब्रांच में एक नकाबपोश चोर बैंक के पीछे से खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गया है। स्ट्रांग रूम का चैनल गेट तोड़कर अन्दर पहुंचता है और यहां बॉक्स में रखे 112 कस्टमर के 734 पीडीसी (पोस्ट डेटेट चेक) चोरी कर ले जाता है। चोर एक कस्टमर के 6 पीडी चेक का लिफाफा वहीं छोड़ गया है। घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात की है। चोरी का पता सोमवार को बैंक खुलने पर चला। बैंक प्रबंधन ने बिजली थाना पुलिस को मामले की सूचना दी है। शाखा प्रबंधक नीरज ड्योढी बिजौली थाना पुलिस कहना है कि बैंक में चोरी की घटना हुई है। चोर के सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बिजौली थाना इलाके में स्थित रतवाई गांव में भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच है। जिसमें नीरजकुमार ड्योढी ब्रांच मैनेजर है। नीरज ने सोमवार को बिजौली थाना पहुंचकर बताया है कि हमारी बैंक में 25-30 साल का एक युवक रात 12 बजे मुंह पर सफेद रंग की साफी पहनाकर घुसा है। उसने खिड़की तोडी और फिर स्ट्रांग रूम के चैनल गेट को तोड़कर फाइल कैबिनेट बॉक्स की तलाशी ली है। यहां से 112 कस्टमर के 734 पोस्ट डेटेट चेक लेकर फरार हो गया है।
CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई चोरी
बैंक में लगे CCTV कैमरे पुलिस ने चेक किए हैं तो चोर का फुटेज मिल गया है। बैंक का अलार्म सिस्टम क्यों नहीं बजा यह बात अलग है, लेकिन अंदर लगे CCTV कैमरे के फुटेज से पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
740 पोस्ट डेटेट चेक में से 734 ले गया
बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि कैबिनेट बॉक्स में 113 कस्टमर के 740 पोस्ट डेटेट चेक रखे थे, लेकिन चोर इनमें से 112 कस्टमर के 734 चेक चोरी कर ले गया है। एक कस्टमर भानू प्रताप सिंह के 6 चेक एक लिफाफा में रखे छोड़ गया है। बैंक प्रबंधन को यही बात समझ नहीं आ रही है कि चोर पोस्ट डेटेट चेक का क्या करेगा और छह चेक क्यों छोड़ गया है।
