कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, चीता निर्वा ने 5 शावकों को दिया जन्म

ग्वालियर. श्योपुर स्थित कूनों नेशनल पार्क में निर्वा चीता ने 5 शावकों को जन्म दिया। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स एकाउंट रप यह खुशखबरी शेयर की। बताया जाता है कि प्रसवकाल में दूर से ही निगरानी कर रही टीम को तीन और शावक नजर आए। कूनों में शावकों की संख्या 19 हो गई है। कूनों और गांधी सागर अभयारण्य में कुल 12 चीते हैं।
निर्वा दूसरी बार मां बनी
चीता निर्वा ने इससे पहले 25 नवंबर 2024 को दो शावकों को जन्म दिया था। उनके शव क्षत विक्षत हालत में मिले थे। निर्वा अब दूसरी बार मां बनी। कूनों में इससे पहले ज्वाला 5, आशा 3, गामिनी 4 और वीरा चीता दो 2 शावकों को जन्म दे चुकी है।
दो चीते गांधी सागर अभयारण्य भेजे गए
इसमें से एक शावक मुखी दो साल की तो कई शावक सवा साल तक के हो चुके हैं। कूनो में चीतों की संख्या 12 थी, जिनमें से दो चीते प्रभाष और पावक गांधी सागर अभयारण्य भेज दिए गए हैं। सात साल की हो चुकी निर्वा चीता दक्षिण अफ्रीका के मेपस रिजर्व से लाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *