5 साल बाद फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 15 जत्थों में 750 श्रद्धालु जाएंगे

नई दिल्ली. कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से 25 अगस्त के बीच होगी। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को आवेदन प्रक्रिया के लिए वेबसाइट खोल दी है। तीर्थयात्री पर आवेदन कर सकते है। 13 मई 2025 आवेदन करने की अंतिम तारीख है। इस साल उत्तराखंड और सिक्कित के रास्ते यात्रियों को 15 जत्था कैलाश मानसरोवर जाएगा। 5 जत्थे में 50 से 50 यात्री उत्तराखंड से लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए मानसरोवर जाएंगे। वहीं 10 जत्थे में 50 से 50 यात्रियों का ग्रुप सिक्किज से नाथूला होते हुए यात्रा करेगा।
कैलाश मानसरोवर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में है। विदेश मंत्रालय हर साल यात्रा का आयोजन करता है। हालांकि पिछले पांच सालों से चीन कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए भारतीयों को इजाजत नहीं दे रहा था। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और कोविड की लहर इसकी वजह थी। अब 5 साल बाद फिर यात्रा शुरू होने वाली है। इसे भारत और चीन के बीच संबंधों को सुधारने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में हुए समझौते के तहत डेमचोक और देपसांग से अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया था।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *