ग्वालियर के साडा में 350 एकड बनेगा टेलीकॉम हब

ग्वालियर. आने वाले समय में ग्वालियर में मोबाइल में उपयोग होने वाले सिम कार्ड, कम्पोनेंट्स,वाईफाई, ऑप्टिक्स, मोबाइल डिवाइसेस, एंटीना, टेलीकॉम चिप्स समेत तमाम मोबाइल एससेरीज बनायी जायेगी। ग्वालियर में लगभग 350 एकड़ जमीन पर टेली मेन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) बनाया जायेगा। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में टीएमजेड की समीक्षा की दौरान यह बात कहीं है।
सीएम बोले-मध्यप्रदेश में टेलीकॉम सेक्टर के विकास के लिये यहां आने वाले हर उद्यमी, हर निवेशक का स्वागत है। टेलीकम्यूनिकेशन फेसिलिटीज को बेहतर बनाकर हम प्रदेश के हर क्षेत्र व केन्द्रीय दुर्गम इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहते हैं।
ग्वालियर के साड़ा 350 एकड़ जमीन पर बनेगा टीएमजेड
बैठक में अधिकारियों ने बताया है कि ग्वालियर जिले में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनाया जाना प्रस्तावित है। यह टीएमजेड लगभग 350 एकड़ जमीन पर बनेगा। इस टीएमजेड में टेलीकॉम सेक्टर से जुडे सभी सिस्टम, सिम कार्ड, कम्पोनेंट्स,वाईफाई, ऑप्टिक्स, मोबाइल डिवाइसेस, एंटीना, टेलीकॉम चिप्स समेत तमाम मोबाइल एससेरीज बनायी जायेगी।
6जी तकनीक विकसित करने होगी रिसर्च
टेलीकॉम सेक्टर में नई 6जी टेक्नॉलाजी के लिए अनुसंधान एवं विकास के काम भी किए जाएंगे। टेलीकॉम सेक्टर की डिक्सॉन, वॉयकॉन, आईबीएम, निक्सन एवं एरिक्सन जैसे सभी बड़ी कम्पनियां यहां निवेश करने के लिए आएंगी। इससे प्रदेश में टेलीकॉम सेक्टर का विस्तार होगा और सेवाएं भी बेहतर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *