महिला सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सराफा बाजार में ‘‘पिंक बूथ’’ का एएसपी सुमन गुर्जर ने किया शुभारंभ

ग्वालियर।- महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सराफा बाजार में 20 अप्रैल 2025 जिले का पहला पिंक बूथ स्थापित किया गया है। सराफा बाजार में स्थापित किये गये पिंक बूथ का को ASP  सुमन गुर्जर, गजेंद्र सिंह वर्द्धमान एवं DSP  महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के सहयोग से सराफा बाजार में जिले का पहला महिला सहायता पिंक बूथ का उद्घाटन एएसपी सुमन गुर्जर ने फीता काट कर व मंदिर में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
पिंक बूथ के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने पिंक बूथ में पदस्थ महिला आरक्षक अंजू शर्मा, शशि सिंह का माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि महाराज बाड़ा, सराफा बाजार में महिलाओं का आना जाना काफी संख्या में होता है इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए पिंक बूथ को चालू किया गया है जिससे महिलाएं सहज रूप से अपनी समस्याएं महिला अधिकारियों को बता सकती हैं, जिससे उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण किया जा सकेगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली उनि मोहिनी वर्मा ने बताया कि इस पिंक बूथ में महिलाओं की शिकायत प्राथमिकता से सुनी जाएगी और उनकी शिकायतें सुनने के लिए महिला आरक्षक सुबह से देर रात तक हमेशा उपस्थित रहेंगी। पिंक बूथ में एक सीयूजी नम्बर भी प्रदर्शित किया गया है जिस पर महिला या युवतियों द्वारा सहायता के लिये फोन लगाया जा सकता है।
पिंक बूथ चौकी के शुभारंभ पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्द्धमान, डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार, महिला थाना प्रभारी श्रीमती दीप्ति तोमर, अजाक थाना प्रभारी श्रीमती अनीता गुर्जर, सभी महिला डेस्क प्रभारी, पुरुषोत्तम जैन (अध्यक्ष सोना चांदी व्यवसाई संघ), सुरेश गुप्ता (समाज सेवी), माधव अग्रवाल, विशाल जैन, धीरज गोयल, नरोत्तम रेनवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *