चम्बल के जंगल में छोड़े जायेंगे चीते, हेलीकॉप्टर सेवा होगी शुरू और औद्योगिक इकाइयां भी बढ़ेगी-डॉ. मोहन यादव

मुरैना. श्योपुर की तर्ज अब मुरैना के चम्बल इलाके में चीते झोड़े जायेंगे। मुरैना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये सड़क भी बनाने के साथ-साथ हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जायेगी। यह बात सीएम मोहन यादव ने शनिवार को मुरैना में आये अल्पप्रवास के मौके पर कहीं । वह यहां पर क्षेत्रीय सांसद शिवमंगलसिंह तोमर के बेटे लगुन फलदान समारोह में शामिल होने के लिये आये थे।
इस बीच उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, कृषिमंत्री एंदलसिंह कंषाना, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और मंत्री राकेश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद थे। पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान उन्होंने कहा है कि मुरैना जिले में रोजगार की बहुत समस्या है, यहां के लोगों के पास रोजगार नहीं है।
सीएम बोले-पर्यटन की अपार संभावनायें, सडक का भी चौडीकरण होगा
यहां पर पर्यटन की अपार संभावनायें है, इसलिये इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से मजबूत बनाया जायेगा। इसके लिये वह श्योपुर की तर्ज पर यहां भी चम्बल सफारी बनायेंगे । उनमें भी चीते छोंड़ने की योजना पर अगले चरण की ओर बढ़ रहें है। यहां आने के लिये सड़क का चौडीकरण और हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *