सागर में दो पक्षों के विवाद के बीच आगजनी, भीड़ ने दुकान में लगाई आग और की तोड़फोड, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

सागर. सनौधा गांव में शनिवार को 2 पक्षों के बीच विवाद के बाद भीड़ ने दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी कर दी। उपद्रव की खबर मिलते ही सनौधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की प्रयास कियागया।, लेकिन भीड़ नहीं मानी। हालात बिगड़ते देख आसपास के थानों का पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया।
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने बताया है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद गरमाया हुआ है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है। एसपी विकास शहवाल, एसपी लोकेश सिन्हा, एसडीओपी प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

5 तस्वीरों में देखिए उपद्रव और पुलिस का एक्शन…

गुस्साए लोगों ने दुकान में आग लगा दी और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
गुस्साए लोगों ने दुकान में आग लगा दी और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।
लड़की को साथ ले जाने के आरोपी की दुकान का सामान जल गया।
लड़की को साथ ले जाने के आरोपी की दुकान का सामान जल गया।
उपद्रवियों ने आरोपी की दूसरी दुकानों में तोड़फोड़ भी की।
उपद्रवियों ने आरोपी की दूसरी दुकानों में तोड़फोड़ भी की।
पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।
पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की।
लोग नहीं माने तो पुलिस ने गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को चेतावनी दी।
लोग नहीं माने तो पुलिस ने गैस के गोले दाग कर उपद्रवियों को चेतावनी दी।
पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।
पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।
लोगों के तितर-बितर होने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
लोगों के तितर-बितर होने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *