रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर 1 से महिला बैग से ज्वेलरी चोरी, दो संदिग्ध महिलायें घटनास्थल से फरार

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन पर एक महिला के बैग से 2 संदेही महिलाओं ने ज्वेलरी बॉक्स चोरी कर ले गयी। घटना शुक्रवार की शाम की है। जबकि महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिवपुरी में शादी समारोह में शामिल होकर दतिया जाने वाली ट्रेन का इतजार कर रही थीं। बैग की चेन खुली दिखी, तब जाकर चोरी का पता चला। बैग से लगभग 3 लाख रूपये के ज्वेलरी चोरी हो गयी। जिसे सलेकर घटनास्थल पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस स्टेशन पर पहुंची। फरियादी दंपत्ति की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते सीसीटीवी कैमरे बन्द है। जिससे फुटेज नहीं मिल पाये है। पुलिस अब संदेही महिलाओं को तलाशने में जुटी है।
क्या है घटनाक्रम
दतिया निवासी बृजमोहन शर्मा और उनकी पत्नी ममता शर्मा दो दिन पहले अपने बेटे-बेटी के साथ शिवपुरी में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। एक दिन पहले वे शिवपुरी से दतिया लौटने निकले। ग्वालियर पहुंचकर दोनों प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दतिया जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान दो अन्य महिलाएं ममता शर्मा के पास आकर बैठ गईं। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। जब ममता शर्मा मेमू ट्रेन में चढ़ीं, तो उन्होंने देखा कि बैग की चेन खुली है। अंदर देखा तो गहनों का बॉक्स चोरी हो चुका था। इसके बाद दंपती ग्वालियर स्टेशन पर वापस आए और जीआरपी थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी।
दो महिलाओं पर शक, ले गयी 3 लाख ज्वेलरी
दतिया निवासी बृजमोहन शर्मा ने बताया है कि रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ थे, इस दौरान दो महिलाओं ने उनकी पत्नी के बैग की चेन खोलकर उसमें रखे सोने के गहनों का डिब्बा चोरी कर लिया गया। चोरी हुए गहनों में एक सोने का हार और 4 सोने की चूडि़यां थी। ज्वेलरी की कीमत लगभग 3 लाख रूपये थे।
CCTV कैमरे बंद होने से नहीं मिल पाया सुराग
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे या तो हटा दिए गए हैं या फिर बंद पड़े हैं। इसी वजह से घटना से जुड़ा कोई भी CCTV फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाया है। इससे चोरों की पहचान करने में मुश्किल आ रही है। जीआरपी के एएसआई एमसी मचार ने बताया कि दंपती शादी समारोह से लौटकर दतिया जाने के लिए ग्वालियर स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उनके बैग से गहने चोरी हो गए। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस संदेही महिलाओं की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *