अगर कानून सुप्रीम कोर्ट बनाये तो संसद को बंद कर देना चाहिये, भाजपा सांसद ऐसा क्यों बोले निशिकांत दुबे
नई दिल्ली. वक्फ संशोधन कानू और पॉकेट वीटो मामले को लेकर छिड़ी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम रह गया है तो फिर संसद भवन को बन्द कर देना चाहिये। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में यह बयान दिया है।
क्या बोले निशिकांत दुबे
झारखंड की गोड्डा सीट से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक्स पर लिखा है कि कानून यदि सुप्रीम कोर्ट ही बनायेगा तो संसद भवन बन्द कर देना चाहिये। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में वक््फ कानून पर सुनवाई से पहले केन्द्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट विधाई मामले में दखल नहीं देगा। हमं एक -दूसरे का सम्मान करना चाहिये। अगर कल सरकार न्यायपालिका में दखल देती है तो अच्छा नहीं होगा। शक्तियों का बंटवारा अच्छी तरह से परिभाषित है। केन्द्रीय मंत्री न्यायपालिका और कार्यपालिका की शक्तियों की याद दिलाते हैं। वक्फ पर बनी जेपीसी के अध्यक्ष रहे जगदंबिका पाल सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के अंतरिम आदेश पहले ही वक्फ कानून पर अपना फैसला सुनाते हुए बड़ा ऐलान करते है। उन्होंने कहा है कि अगर कानून में एक भी गलती निकली तो वह अपने सांसदी से इस्तीफा दे देंगे।
अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
इस निर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि राष्ट्रपति को राज्यपाल द्वारा विचार के लिये प्रेषित विधेयकों पर विचार करने का संदर्भ मिलने की तिथि से 3 माह के भीतर निर्णय लेना चाहिये। न्यायालय ने कोर्ट ने अपने निर्णय में यह भी स्पष्ट लिखा है कि राज्यपाल के पास पॉकेट वीटो यानी किसी भी फाइल को अनिश्चितकाल तक अपने पास लंबित रखने का अधिकार नहीं है। इस टिप्पणी से असहमत केन्द्र सरकार का मानना है कि इससे राज्यपाल की संवैधानिक भूमिका सीमित हो जाती है।
पॉकेट वीटो मामले पर आमने-सामने केन्द्र और कोर्ट
दूसरी ओर तमिलनाडु विधानसभा से पारित 10 विधेयकों को वर्षो से राज्यपाल आरएन रवि की मंजूरी न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते बड़ा फैसला सुनाया था। उसके बाद अब केन्द्र सरकार इसी हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर कर सकती है। केन्द्र सरकार का मानना है कि समय-सीमा तय कर देने से संवैधानिक अराजकता बढ़ेगी। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के रोके हुए 10 बिलों को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। अब इस मामले में केन्द्र सरकार राष्ट्रपति और राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र यानी अघोषित पॉकेट वीटो के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रही है।
सुप्रीम कोर्ट में वक्फ मामले पर सुनवाई
बता दें कि 16 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से अपील की गई कि वक्फ कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं के मामले में अतंरिम आदेश जारी करने से पहले उनकी दलील सुनी जाएं। कोर्ट ने केंद्र सरकार की अपील को सुनते हुए अतंरिम आदेश पारित नहीं किया. 17 अप्रैल को सुनवाई के दौरान एक बार फिर वक्फ कानून के अतंरिम आदेश से पहले विवाद के मुद्दों पर विस्तार से सुनवाई की दलील पेश की ग। जवाब देने के लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगी गई और एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने अतंरिम आदेश की तारीख आगे बढ़ा दी, लेकिन वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री और ‘वक्फ बाय यूजर’ संपत्तियों में किसी तरह के बदलाव पर केंद्र का जवाब आने तक रोक लगा दी।
